फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सीटू सोलन ने पेपर लीक मामले में 20 जुलाई को प्रदर्शन और 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का किया एलान

Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 05:06 PM IST

सीटू जिला कमेटी सोलन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने 20 जुलाई को सोलन में प्रदर्शन करने और 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। यह निर्णय जिला अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों, मजदूरों से जुड़े मुद्दों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीटू पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण और श्रमिक अधिकारों से जुड़े सवाल देश के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं पर चिंता जताई गई। सीटू नेताओं ने कहा कि लाखों युवाओं के भविष्य पर इसका असर पड़ रहा है और सरकार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। सीटू जिला कमेटी सोलन के महासचिव मोहित वर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को सोलन में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को शिमला और 29 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित किसान-मजदूर संयुक्त अधिवेशन में भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 10 अगस्त को होने वाले देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत सोलन जिले में सोलन, अर्की और नालागढ़ में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें