फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मैदानी इलाकों की उमस से राहत पाने कसौली पहुंचे पर्यटक, वीकेंड पर होटलों में बढ़ी रौनक

Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 04:41 PM IST

हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं धूप और उमस तो कहीं रुक-रुक कर बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर सोलन जिले के पर्यटन स्थलों, विशेषकर कसौली में देखने को मिल रहा है। वीकेंड शुरू होते ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि कसौली और आसपास के क्षेत्रों के होटलों में भी अच्छी बुकिंग दर्ज की जा रही है। होटल व्यवसायियों के अनुसार अधिकांश पर्यटक पहले से ऑनलाइन या एडवांस बुकिंग कराकर पहुंच रहे हैं। वीकेंड के दौरान कई होटलों में ऑक्यूपेंसी लगभग फुल रहने से पर्यटन कारोबार को भी अच्छा लाभ मिल रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल बादलों और ठंडी हवाओं के बीच कसौली का सुहावना मौसम पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि वीकेंड पर बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबार को भी गति मिली है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंच रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें