बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द मॉल सोलन में वार्षिक उत्सव ‘ब्लाइट फिएस्टा’ (BLITE FIESTA) एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2026 धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘अनेकता में एकता’ रखी गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विविधता की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए। इन स्टॉल के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ प्रबंधन और कार्यकुशलता का परिचय दिया। समारोह में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्रम जीत की पत्नी नेहा राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि प्रियंका प्रशांत काशीरसागर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राची मलासी को हिमाचल बोर्ड में आठवां स्थान हासिल करने पर सम्मान समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राची मलासी को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर वीना बख्शी और प्रधानाचार्या रुचिका ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। वहीं, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपिन बख्शी और सागर ने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। इस अवसर पर एक अभिभावक ने अपनी बेटी जानवी के नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने का श्रेय स्कूल को देते हुए प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।