फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नालों में अवैध डंपिंग से बनी 100 मीटर लंबी झील, प्रशासन बेखबर

सोलन में प्राकृतिक नालों में अवैध डंपिंग का सिलसिला जारी है। सब्जी मंडी के साथ लगते क्षेत्र में ठेकेदारों की ओर से मिट्टी और मलबा डालने से नाले का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। यहां मिट्टी के भराव के कारण करीब 100 मीटर लंबी झील बन गई है। इससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और ग्रामीणों को हादसे का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी अवैध डंपिंग के कारण दो मासूम बच्चों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया। गांव के बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं। ऐसे में नाले में जमा पानी और मिट्टी का भराव उनके लिए खतरा बन सकता है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम अधिकारियों से संपर्क करने पर मामला संज्ञान में न होने की बात कही गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि इतने बड़े स्तर पर डंपिंग होने के बावजूद संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर अवैध डंपिंग रोकने, जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और नाले से मलबा हटाकर पानी का प्राकृतिक बहाव बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें