फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने माजरा में रोपे 150 पौधे

रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुक्रवार को माजरा में पौधरोपण अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स, रोटरी कम्युनिटी कॉप्स धौलाकुआं और रोटरी कम्युनिटी कॉप्स सिरमौर ऑफ नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान में विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे रोपे गए। अभियान की अध्यक्षता माजरा के रेंज ऑफिसर सचिन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद नियमित सिंचाई, सुरक्षा और निगरानी जरूरी है, जिसकी व्यवस्था वन विभाग की ओर से की जाएगी। अभियान में नीम, पीपल, अमरूद, आंवला, हरड़, अर्जुन और अमलतास के अलावा दो लाल चंदन व दो सफेद चंदन के पौधे भी लगाए गए। रोटरी कम्युनिटी कॉप्स के प्रधान रमेश कुमार और अजय कुमार तोमर ने पौधे उपलब्ध करवाने के लिए पर्यावरण चेयरमैन राजीव बंसल का आभार जताया। इस मौके पर सुशील अत्तरी, राकेश थापा, डॉ. सुरेश कुमार सबलोक, विकास गोयल, यशवंत ठाकुर, विनीत गुप्ता, मलकीत सिंह तथा वन विभाग से वन रक्षक रमेश कुमार व प्रताप सिंह, मित्र नरगिस मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें