पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला में पिछले दो दिनों से भारी बरसात का क्रम जारी है। लगातार हो रही बरसात के चलते, नदी-नाले उफान पर हैं। पांवटा साहिब में बरसात के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो रहा है। प्रशासन ने 10 जुलाई को पांवटा साहिब के सभी छोटे-बड़े शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा बनाए रखें। उन्होंने बताया कि जारी आदेशों के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के तहत आने वाले सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।