फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब: मीरपुर कोटला में बंद बरसाती नाले से उद्योगों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, एसडीएम ने बुलाई बैठक

कालाअंब। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत मीरपुर कोटला क्षेत्र में स्थित कुछ उद्योगों पर बरसाती पानी और मलबा घुसने का खतरा पैदा हो गया है। आरोप है कि क्षेत्र से गुजरने वाले पुराने बरसाती नाले को एक व्यक्ति ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया है, जिससे बरसाती पानी का प्राकृतिक निकास बाधित हो गया है। गुरुवार को हुई बारिश के दौरान नाले का पानी उद्योग परिसरों और सड़क पर भर गया, जिससे उद्योग संचालकों की चिंता बढ़ गई है। उद्योग संचालकों का कहना है कि उन्होंने इस मामले में न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था। न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) मिलने के बावजूद नाले की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें