फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एबीवीपी ने मांगों को लेकर महाविद्यालय पांवटा साहिब परिसर में किया प्रदर्शन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब परिसर में सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई ने विद्यार्थियों पर की गई फीस वृद्धि के फैसले का विरोध किया। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर फीस वृद्धि के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग उठाई है। एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष मनीष समटा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है। विद्यार्थियों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। फीस में वृद्धि से विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा प्रभाव उनकी उच्च शिक्षा पर पड़ सकता है। इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों में भारी रोष है। विद्यार्थी परिषद प्रशासन के समक्ष विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। यदि फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुट होकर फीस वृद्धि के निर्णय का विरोध किया। इस दौरान एबीवीपी समेत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें