फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तिब्बती समुदाय ने पांवटा साहिब में निकाली आक्रोश रैली, चीन के खिलाफ नारेबाजी

Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 12:43 PM IST

पांवटा साहिब में तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की गई। सैकड़ों तिब्बती लोगों ने सड़कों पर उतरकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। तिब्बतियों ने भूपपुर से बद्रीपुर चौक, मुख्य बाजार होकर लघु सचिवालय कार्यालय नगर परिषद खेल मैदान तक रैली निकाली। इसके बाद तिब्बत और भारत के राष्ट्रगान से 65वें तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस का शुभारंभ किया। इसके अलावा तिब्बत की आजादी के लिए आत्मदाह करने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तिब्बती समुदाय के पेमा समेत अन्य नेताओ ने कहा कि 10 मार्च 1959 में तिब्बतियों ने तिब्बत पर चीनी सरकार के कब्जे के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था। उसी दिन को याद करते हुए सोमवार को रैली निकालकर तिब्बत की आजादी के लिए आवाज उठाई गई। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को 66वें तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस के अलावा तिब्बतियों की अहिंसक विरोध की वर्षगांठ भी मनाई गई। कहा कि चीन के कब्जे के बाद तिब्बत में स्थानीय लोगों को जीने की मूलभूत सुविधाओं का भी अधिकार नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें