पांवटा में देर रात को हुए सड़क हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। बेटे की माैत की सूचना पाकर विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा करीब रात करीब 10:00 बजे हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन पर रात साढ़े तीन बजे मार्ग को खोला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान विशाल(27) पुत्र सुखदेव उर्फ कुम्हार मोहल्ला पांवटा के रूप में हुई है। राहगीर को युवक सड़क के किनारे जख्मी हालत में मिला था। पुलिस के अनुसार यह हादसा अज्ञात वाहन की ओर से तेज रफ्तार व लापरवाही से अपने वाहन चलाने के कारण हुआ है।