भाजपा द्वारा ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में निकाले गए कैंडल मार्च और सीबीआई जांच की मांग को समाजसेवी नाथू राम चौहान ने प्रोपगंडा बनाते हुए भाजपा को तीन मुहां सांप बताया है। नाहन में वीरवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाजसेवी नाथू राम ने कहा कि विमल नेगी मौत पर हमें भी दुख है और हम भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे नेता इस मामले में कैंडल मार्च निकालकर प्रोपगंडा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाए कि जब भााजपा की केंद्र और प्रदेश दोनों जगह डबल इंजन की सरकार थी। उस समय मंडी के तत्कालीन सांसद रामस्वरूप शर्मा और सीबीआई के लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हुई थी। उस समय न तो भाजपा को सीबीआई जांच की याद आई और न ही उसे जुलूस निकालने के लिए कैंडल ही मिले। जबकि रामस्वरूप शर्मा व जितेंद्र कुमार के परिजन उस समय सीबीआई जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे थे। समाजसेवी न कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अलग-अलग है। ये तीन मुहां सांप की तरह है, जो सत्ता में होने पर अलग बर्ताव करती है और सत्ता से हटने पर अलग बर्ताव करती है।