फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: स्वयं सेवियों ने 20 किलोमीटर मार्ग की पैदलयात्रा कर कचरा किया साफ

अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:25 AM IST

नाहन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने साहस, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक परिचय दिया। यह समस्त गतिविधियां एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक के निर्देशन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वैभव कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई। दिन की शुरुआत 20 किलोमीटर की पदयात्रा से हुई, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जुब्बल का बाग और सलानी नदी मार्ग से होते हुए माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर तक पहुंची। पदयात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त हिमाचल और नशा मुक्त हिमाचल का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया। स्वयंसेवकों ने पूरे 20 किलोमीटर मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाते हुए सलानी नदी के जल स्रोतों, आसपास के क्षेत्रों एवं त्रिलोकपुर बाजार की सफाई की। जल स्रोतों से प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया गया। त्रिलोकपुर पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने माता बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर सिरमौर संस्कृति संग्रहालय का अवलोकन किया। मंदिर अधिकारी विजय ने संसाधन व्यक्ति के रूप में मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं संग्रहालय के प्रसिद्ध चित्रकार एवं अधिकारी चंदन ने संग्रहालय एवं स्मारकों का विस्तृत भ्रमण कराते हुए ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्थानीय कला की विशेषताओं से अवगत कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें