नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर पांवटा साहिब की ओर जाते समय एक ट्रक धौलाकुआं में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में यहां लगाए गए पैरापिट क्षतिग्रस्त हुए हैं। वाहन को भारी नुकसान पहुंचा हैं। जबकि ट्रक चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।