फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शक्तिनगर दोसड़का में 47 वाहन चालकों की जांची आंखें

अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Jan 2026 07:09 PM IST

नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर शक्तिनगर दोसड़का के समीप परिवहन विभाग की तरफ से शुक्रवार को निशुल्क बीपी, शुगर एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस, रोटरी क्लब नाहन संगिनी और रोड सेफ्टी क्लब नाहन के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में वाहन चालकों के बीपी-शुगर सहित आंखों की जांच की गई। आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि इस दौरान लगभग 47 ड्राइवरों की जांच की गई। इस दौरान वीतराग मोटर्स नाहन की तरफ से सभी वाहनो के लिए निशुल्क प्रदूषण शिविर भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस प्रभारी विजय कुमार सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें