पीएमश्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला कन्या नाहन में सोमवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। सीएचटी नरेंद्र मोहिल ने बताया कि इसके बाद जिला स्तरीय पीएमश्री स्कूलों का बाल मेला आयोजन किया जाएगा। सोमवार को बच्चों ने स्किट, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसका सभी बच्चों ने आनंद लिया।