राजकीय उच्च विद्यालय कैंट नाहन में सोमवार को एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया। इसका आयोजन हिमजन मंच, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने संयुक्त रूप से किया। इसमें वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि हम जान मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी विशेष अतिथि रहे। इस दौरान स्कूल में एड्स जागरूकता विषय पर भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को अंत में संस्थाओं ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल की मुख्य अध्यापक सीमा वर्मा विशेष रूप से मौजूद रही।