फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रमेश शर्मा अध्यक्ष और हरविंदर बने महासचिव

अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Dec 2025 02:00 PM IST

जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ जिला सिरमौर की कार्यकारिणी के चुनाव विश्राम गृह नाहन (लालकोठी) के प्रांगण में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरदेव चौधरी की अध्यक्षता में हुए। प्रदेशाध्यक्ष एलड़ी चौहान भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष रविंदर ठाकुर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया शुरू की। नई कार्यकारिणी में रमेश शर्मा को जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ जिला सिरमौर कार्यकारिणी का अध्यक्ष, हरविंदर सिंह को महासचिव, राजिंदर चौहान को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मान सिंह को संगठन सचिव, बलबीर दत्त शर्मा को प्रैस सचिव, कृष्ण देवा को उपाध्यक्ष, गीता देवी को सँगठन सचिव तथा रमेश भारद्वाज को मुख्य सलाहकार निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने निस्वार्थ भाव से कर्मचारी हित मे काम करने बारे सँविधान की शपथ ली और एल ड़ी चौहान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात की। चौहान ने कहा कि हमने सदैव संविधान की अनुपालना के साथ 3 साल के बाद सँगठन के चुनाव करवाये है इसी वजह से हर दल की सरकार में उनके सँगठन को विभागीय/सरकार स्तर पर मान्यता मिलती रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें