फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- सुक्खू सरकार ने तीन साल में तालाबंदी का विश्व रिकार्ड बनाया

अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 Jan 2026 01:40 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जन विरोधी होने के गंभीर आरोप लगाये हैं। डॉ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 3 साल के शासन में सरकारी संस्थानों में तालाबंदी करने और एक भी नया विकास कार्य न करने का अजीब विश्व रिकार्ड बनाया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे नाहन क्षेत्र में विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ है। डॉ. बिंदल आज रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनकला पंचायत के नेहरला बूथ, सतीवाला पंचायत के जोगीबन आदि बूथों पर कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक का भाजपा सरकार का कार्यकाल बनकलां और सतीवाला पंचायत के विकास के लिए स्वर्णिम कार्यकाल रहा। इन पांच सालों में इन पंचायतों में सड़क, पुल, पेयजल व अन्य जनसुविधाओं के रिकार्ड कार्य हुये। बनकला और सतीवाला पंचायत के विकास में लगी धनराशियों का सर्वाधिक हिस्सा केन्द्र की मोदी सरकार का व प्रदेश की भाजपा सरकार की देन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें