फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: गुरु नानक देव जी के 556वां प्रकाश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर

अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 03:02 PM IST

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन में बीते माह से तैयारियां चल रही है। जिसमें प्रभात फेरी और अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन के मुख्य ग्रंथी भाई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में बीते माह 16 अक्टूबर से प्रतिदिन शहर में प्रभात फेरी निकल जा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय से जुड़े लोग हिस्सा ले रहे हैं। वहीं 3 नवंबर से गुरुद्वारा साहिब नाहन में अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन कल सुबह 10:00 होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद गुरुद्वारा में दोपहर 1:30 बजे तक शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे से शहर में पांच प्यारों की अगवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन शहर का भ्रमण करने के बाद देर शाम तक गुरुद्वारा साहिब वापस पहुंचेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें