नाहन शहर के मालरोड पर जर्जर हालत में पड़े महाराणा प्रताप पार्क की शहर के युवाओं ने सफाई की। एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष निखिल सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में यह सफाई अभियान चला। युवा दोपहर बाद शाम को महाराणा प्रताप पार्क पहुंचे और यहां पड़ी गंदगी को साफ किया। निखिल सिंह सोढ़ा ने नगर परिषद से इस पार्क को दुरूस्त करने की भी पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर बहुत जल्द एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिलेगा और उनको मांगपत्र सौंपेगा।