फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में खुला हिमधारा एकीकृत विकास संस्था का कार्यालय

नाहन में रविवार को हिमधारा एकीकृत विकास संस्था का कार्यालय शुरू हुआ। महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे का कार्य कर रही इस संस्था के कार्यालय का शुभारंभ नगर परिषद नाहन के पूर्व एसडीओ परवेज इकबाल ने किया। उन्होंने रिबन काटकर कार्यालय को संस्था के सुपुर्द किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा सुषमा शर्मा ने संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। यहां पर महिलाओं व लड़कियों को मोमबत्ती बनाने, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्युटीपार्लर, टयूशन व कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्था के मुख्य सलाहकार जगत राम रमौल ने भविष्य में किए जाने वाले संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि परवेज इकबाल ने महिलाओं से संस्था द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यो का लाभ लेकर खुद के लिए स्वरोजगार स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने संस्था को दो सिलाई मशीन देने की घोषणा की, साथ ही एक महिला को भी सिलाई मशीन देने का वादा किया। इस अवसर पर सचिव रजनी बाला समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें