एनएसयूआई का जिला स्तरीय सम्मेलन सोमवार से नाहन के त्रिलोकपुर में शुरू हुआ। सुबह के सत्र की शुरूवात योग और ध्यान के साथ हुई। जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि सुबह योग और ध्यान करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान छात्र नीतियों और प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं पर गहन मंथन किया जाएगा।