फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विधायक अजय सोलंकी से मिली पीटीएफ सिरमौर की नवगठित कार्यकारिणी

पीटीएफ सिरमौर की नवगठित कार्यकारिणी ने रविवार को सर्किंट हाउस नाहन में नाहन के विधायक अजय सोलंकी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर पीटीएफ के पदाधिकारियों ने चुनावों में सहयोग के लिए जहां विधायक का आभार जताया। वहीं, शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर भी उनका ध्यान आकर्षित किया। पीटीएफ के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और महासचिव चतर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने सबसे पहले विधायक का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद बंद हो रहे स्कूलों का मुद्दा उनसे सांझा किया। विधायक अजय सोलंकी ने पीटीएफ की नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने शिक्षक संघ के चुनाव के बाद आपसी रंजिश को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनावों में किसने वोट दिया और किसने नहीं, इसे अब भूल जाएं। उन्होंने कहा कि चुनावों में आपसी दरार को भरें और मिलकर शिक्षकों और छात्रों के हित में कार्य करें। इस मौके पर मायाराम शर्मा समेत विभिन्न खंडों के अध्यक्ष व महिला विंग से जुड़ी महिला शिक्षक भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें