फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: एमएम सरोग ने सिरमौर क्रिकेट कप के सुपर आठ में बनाई जगह

अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Feb 2026 03:26 PM IST

चौगान मैदान में चल रही सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता में एमएम सरोग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ई से सुपर आठ में प्रवेश कर लिया। क्वालिफाई मुकाबले में टीम ने पीडी वारियर्स को 15 रन से हराया हराया। एमएम सरोग ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित आठ ओवर में 105 रन का लक्ष्य रखा। यूनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। जबाव में पीडी वारियर्स की टीम 90 रन ही बना सकी। इससे पहले खेले गए मुकाबलों में ऑल आउट अवेंजर्स ने गाताधार वैली इलेवन, पीडी वारियर्स ने यंग स्टार हरिपुरधार, सरोग ने आईआईएम सिरमौर, ड्रीम इलेवन संगड़ाह ने भाटावाली पांवटा साहिब, पीडी वारियर्स ने ऑल आउट अवेंजर्स और सरोग ने ड्रीम इलेवन संगड़ाह को हराया। प्रतियोगिता में रणवीर ठाकुर मुख्यातिथि और शुभम चौहान, शुभम यूनिक स्टोर, सुभाष शर्मा, मोनू सैनी, मनीष ठाकुर, यश ठाकुर ,अनिल ठाकुर, रोशन शर्मा विशेष अतिथि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें