जिला उद्योग केंद्र की ओर से खंड विकास अधिकारी कार्यालय नाहन में शुक्रवार को महिला उद्यमियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाजिक समावेशन पहल परियोजना के अन्तर्गत महिला उद्यमियों और एमएसएमई विकास को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यशाला हुई। उद्योग विभाग शिमला से आई रितिका शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में 80 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। उनको वित्तीय मार्गदर्शन, योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा प्रमुख विभागों के साथ संवाद के माध्यम से महिला उद्यमियों को सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया गया। कार्यशाला में ऋण संबंधी प्रश्न, लाभार्थियों के लिए बैंकिंग सेवाएं, बीमा, निधि प्रबंधन, विपणन और पैकेजिंग से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया गया।