फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: किसान सभा ने किसानों को नो डयू प्रमाण पत्र देने की उठाई मांग

सिरमौर जिले में किसानों को राजस्व विभाग की ओर से भार मुक्त (नो डयू) प्रमाण पत्र नहीं दिये जा रहे हैं। इसपे सिरमौर किसान सभा ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं, लेकिन इनका लाभ लेने के लिए सिरमौर में कई किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को भारमुक्त प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन इसपे संज्ञान लेकर प्रमाणपत्र जारी नहीं करवाता है तो सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये जाएंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की मांगे पूरी करने की भी सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण किसान प्रभावित न हों, इसका ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें