फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: हर्षवर्धन चौहान बोले- आचरण और व्यवहार दर्शाता है व्यक्ति की शिक्षा और संस्कार

अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Dec 2025 04:57 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उद्योगमंत्री ने विद्यार्थियो के साथ संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक, माता-पिता, बडे़ बुजुर्गों के साथ आदरपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। हमारा आचरण और व्यवहार ही हमारी शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों में प्रारंभिक संस्कार घरों से दिए जाने चाहिए। उन्होंने जीवन में मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी में कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, खेल मैदान की लेबलिंग व बाउंड्रीवाल और प्राथमिक पाठशाला के कमरों की मुरम्मत के लिए पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करने की घोषणा की। उन्होंने चांदनी में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि मानल से कांटी मशवा 13 किलोमीटर सड़क मार्ग को पक्का कर दिया गया है। चांदनी से सतौन सड़क मार्ग की 1.50 करोड की डीपीआर तैयार कर ली गई है, जिससे शीघ्र ही इस सड़क मार्ग को भी पक्का कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें