राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी में वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। व्यावसायी राकेश गर्ग और ओम प्रकाश ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि ने शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानि किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर सुभाष चंद, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।