जिला सिरमौर के कोलर में कैंसर की बीमारी से जुझ रहे एक व्यक्ति की मदद के लिए सीआरपीएफ देवभूमि हिमाचल प्रदेश ग्रुप आगे आया है। ग्रुप से जुड़े जवानों ने अपनी कमाई से 64 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर परिवार को सौंप दी है। ग्रुप के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि कोलर निवासी यशपाल धीमान कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। इसके बाद ग्रुप ने उनकी मदद के लिए अभियान चलाया। इसके बाद जो राशि एकत्रित हुई वह परिवार को सौंप दी है। ग्रुप के सभी सदस्यों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।