फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मोगीनंद में हेपेटाइटिस, एचआईवी और क्षयरोग पर किया जागरूक

अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 06:21 PM IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से मोगीनंद खेड़ा सामुदायिक भवन में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने लोगों को स्वास्थ्य विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हेपेटाइटिस, एचआईवी एड्स और क्षय रोग के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। हेपेटाइटिस लीवर के लिए एक साइलेंट किलर है । साल में कम से कम दो बार लिवर फंक्शन टेस्ट करवा लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी दो सप्ताह से ज्यादा की खांसी हो तो बलगम सैंपल सीबी नाट टेस्ट के लिए भेजना चाहिए। इस दौरान उन्होंने एचआईवी संक्रमण के बारे में जानकारी दी। शिविर में डॉ. सौरभ मिन्हास, डॉ. अंजु पुंडीर, सीएचओ नीना, मोनिका और स्वास्थ्य विभाग से टीम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मोगीनंद के खेड़ा सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य विभाग, केयर संस्था की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 86 लोगों की एनसीडी और एचआईवी स्क्रीनिंग की गई। 4 लोगों में उच्च रक्तचाप, 3 में मधुमेह और 2 में एनीमिया के लक्षण पाए गए। टीबी संभावित लक्षणों वाले 4 लोगों के बलगम के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें