फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राजमाता मंदालसा कन्या स्कूल नाहन बना सिरमौर का सर्वश्रेष्ठ पीएमश्री स्कूल

पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट राजमाता मंदालसा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम-श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) के अंतर्गत सिरमौर जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित किया गया है। इसकी घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा संगम कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम से देश भर के कई स्कूल वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े। कन्या स्कूल नाहन में भी विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिग का लाइव प्रसारण हुआ। वीडिया कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नाहन के विधायक अजय सोलंकी, जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर और कन्या स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य डॉ आशिमा राघव इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि प्रधानाचार्य डॉ. आशिमा राघव के नेतृत्व में इस स्कूल को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पीएम-श्री योजना के अंतर्गत चयनित स्कूलों को आधुनिक कंप्यूटर लैब्स, भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान की प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और कौशल विकास शिक्षा जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। कन्या स्कूल नाहन में ये सभी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, यही नहीं पीएम श्री स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दौरान समय-समय पर दिए गए टास्क को भी इस स्कूल ने समय रहते और बड़े अच्छे ढंग से निभाया है। इसी के चलते जिला सिरमौर के सभी पीएमश्री स्कूलों में इस स्कूल को जिले का सर्वश्रेष्ठ पीएम-श्री स्कूल चुना गया। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने स्कूल की इस उपलब्धि के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य व बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वह आशा करते है कि सिरमौर के सभी स्कूल इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे और इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे। गौरतलब है कि भारत सरकार ने 7 सितंबर 2022 को पीएम-श्री योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य देशभर में 14,500 से अधिक स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है। यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता और समावेशी शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रधानाचार्य डॉ. अशिमा राघव ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल स्टॉफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कन्या स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतर परीक्षा परिणाम दे रहा है। इससे अभिभावकों में इस स्कूल के प्रति आकर्षण निरंतर बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें