फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: ससुराल वालों पर शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के लगे आरोप

Ankesh Dogra Updated Thu, 04 Jun 2026 11:59 AM IST

सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विक्रमबाग पंचायत की एक युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज, शारीरिक शोषण तथा मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती अपने परिजनों के साथ बुधवार को नाहन पहुंची और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा।पीड़िता नाजिया (पुत्री रोशन अली) ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह विक्रमबाग पंचायत के सिंबलवाला गांव की रहने वाली है। अप्रैल 2025 में उसकी शादी हरियाणा के लंढौरा गांव निवासी परवेज खान (पुत्र लाल खान) से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दिए गए सामान को लेकर पहले तो काफी ताने-महिने दिए और जलील किया। इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा। दहेज न मिलने पर रोजाना मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी। पति परवेज खान भी शादी के कुछ समय बाद से ही मारपीट करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए विवश करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब पति काम पर बाहर जाता तो उसका भाई (देवर) जबरन कमरे में घुस आता और गलत काम करने की कोशिश करता। जब उसने सास को इसकी शिकायत की तो उल्टा उसे ही दोषी ठहराया गया। लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण पीड़िता का स्वास्थ्य बिगड़ गया और वह हृदय रोग की शिकार हो गई। कुछ समय पहले ससुराल वालों ने उसे जबरन मायके छोड़ दिया और वापस घर ले जाने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों से पता चला है कि उसका पति परवेज खान विदेश जाने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें