फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन में 120 उपभोक्ताओं को जलशक्ति विभाग का अंतिम अल्टीमेटम

Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 07:15 PM IST

नाहन शहर में पानी का बिल डकार कर बैठे डिफाल्टरों की अब खैर नहीं है। जलशक्ति विभाग ने मुफ्त की सुख-सुविधाएं ले रहे ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर ली है। विभाग ने शहर के करीब 120 ऐसे बड़े डिफाल्टरों को चिह्नित किया है, जिन्होंने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया है। इन डिफाल्टरों को विभाग की ओर से कई-कई बार फोन भी किये जा चुके हैं और लोक अदालत में मामला लगाया जा चुका है। बावजूद इसके ये उपभोक्ता पानी का बिल भरने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को सात दिन की अंतिम चेतावनी जारी की गई है। मियाद पूरी होने के बाद विभाग बिना किसी सूचना के सीधे कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन शर्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के करीब 120 उपभोक्ताओं पर 10-10 हजार रुपये से अधिक का बकाया लंबित है। विभाग ने इन्हें कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन बिलों की अदायगी नहीं की गई। अब विभाग ने साफ कर दिया है कि एक सप्ताह के भीतर भुगतान न करने पर इन घरों और प्रतिष्ठानों के नल काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने चुनौतियों के बीच सुचारू आपूर्ति का भरोसा तो दिया है, लेकिन साथ ही शहरवासियों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत को देखते हुए लोग इसका सदुपयोग करें और जल संरक्षण में सहयोग दें ताकि संकट को टाला जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें