नववर्ष के उपलक्ष्य में रानीताल शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पुजारी सुरेंद्र ने बताया कि हर साल नव वर्ष पर यहा अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी के लिए नववर्ष कल्याणकारी होने की मंगलकामना करते हुए लोगों को नववर्ष की बधाई दी।