फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: आज सिरमौर जिले में पुलिस की रहेगी पैनी नजर, इंटर स्टेट नाकों सहित जिलाभर में बढ़ाई गश्त

नववर्ष 2026 के आगाज को लेकर जहां लोगों ने तैयारियां पूरी की हैं। जिलाभर में अधिकतर होटल पर्यटकों से भरे हैं और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रहीं है। वहीं, लोगों को किसी तरह की समस्या न हो, इसको लेकर पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला के इंटर स्टेट नाकों कालाअंब, पांवटा साहिब आदि में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है वहीं दिन-रात यहां पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। इसको लेकर पुलिस कप्तान एसपी एनएस नेगी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने बताया कि सभी नववर्ष के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित करें लेकिन कोशिश करें कि कार्यक्रमों के दौरान आसपास के लोगों को किसी भी तरह की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि तय करें कि गानों की आवाज समित हो। ताकि किसी को समस्या न हो। कानून के दायरे में रहकर कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने बताया कि नशे में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद नशे आदि में वाहन नहीं चलाएं। इससे न केवल अपनी जान संकट में डालेंगे साथ ही अन्य राहगीरों की जान को भी खतरा रहता है। उन्होंने कहा कार्यक्रम के बाद यदि नशा हो तो किसी अन्य व्यक्ति से वाहन चलवाएं। उन्होंने कहा कि हुडदंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिलाभर में पुलिस की गश्त को बुधवार रात्री से बढ़ा दिया गया है। एसपी ने कहा कि हाईवे पर रात को दो बजे तक भी पुलिस की पैट्रोलिंग रहेगी। लड़ाई झगड़ा व तोड़फोड़ आदि करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें