फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: दीपावली के बाद सिरमौर के बाजारों में पसरा सन्नाटा

अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 03:30 PM IST

दीपावली से अगले दिन मंगलवार को मुख्यालय नाहन समेत जिले के सभी प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बहुत कम संख्या में लोग बाजारों में नजर आए। अधिकतर दुकानें भी बंद रही। नवरात्रों के बाद से त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक काफी बढ़ गई थी। विशेषकर दिवाली पर्व को लेकर चारों ओर चहल पहल रही। दिवाली की खरीदारी को लेकर छोटे-बड़े सभी कारोबारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। यह रौनक दिवाली पर्व के खत्म होते ही मंगवार को गायब हो गई। जिला मुख्यालय नाहन समेत पांवटा, राजगढ़, शिलाई, सराहां, संगड़ाह, ददाहू के बाजार सुनसान नजर आए। बाजार में बहुत ही कम दुकानें खुली रहीं। लोग भी कम ही नजर आए। हालांकि 23 अक्तूबर को भैया दूज होने के कारण बुधवार से फिर से बाजार में ग्राहकों की रौनक लौटने के आसार हैं। स्थानीय कारोबारी राकेश, विक्रांत गौतम, तेजवीर ने बताया कि भैया दूज पर्व एक दिन देरी से आने के कारण दुकानदारों और लोगों को दिवाली के बाद एक दिन का समय आराम के लिए मिल गया है। इसी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार से लोग भैया दूज पर्व की खरीदारी को बाजार जरूर पहुंचेंगे। बाजारों में फिर रौनक बढ़ेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें