राजपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में हिंदू मंडल नघेता की ओर से हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पांवटा साहिब उपंडल के हिंदू संगठनों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता भगवान सिंह ने कहा कि आज हिंदू धर्म के लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा करने के संगठित होना होगा। उन्होंने पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर पर हो रहे अत्याचारों की घोर निदा की। उन्होंने कहा कि अन्य धर्मों से उन्हें दिक्कत नहीं है। चूंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां सभी धर्मों की समान इज्ज़त है। लेकिन कोई हिंदू धर्म को तोड़नाचाहेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भगानी जोन हिन्दू धर्म संचालक तोता राम, सत्या नंद महाराज, खंड कार्यवाहक भगानी बिरमपाल, राजेश शर्मा, केदार सिंह फौजी, बंटी, संजीव गोयल, सन्तोष गोयल, रमेश तोमर, गंगा राम कुंदन चौहान, खुशी राम चौहान, ममता गोयल, सीमा, संगीता तनेजा, राखी, आदि लोग मौजूद रहे।