राजकीय आर्दश शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में 77वां एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग और भाषण स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें 51 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को एकता और अनुशासन को बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें पोस्टर मेकिंग में दसवीं-ए के अक्षित कुमार ने पहला, दसवीं-ए के मासूम शर्मा ने दूसरा और आठवीं-बी के अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में नवमीं-बी के सौरभ चौहान ने पहला, एसवीं-ए के सचिन ने दूसरा और दसवीं-बी के रजनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी अमित शर्मा, अंबिका ठाकुर, नीरज सूर्या, रजनी कश्यप, विनित ठाकुर, वीना वोहल, मोनिका आदि मौजूद रहे।