फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: वाहे गुरु, वाहे गुरु, जो बोले सोनिहाल से भक्तिमय हुआ माहौल

अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 03:00 PM IST

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन और चौगान मैदान में गुरमत समागम का आयोजन किया। इस दौरान रागी जत्थों ने दिनभर कथा, गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस दौरान वाहे गुरु, वाहे गुरु और जो बोले सोनिहाल से माहौल भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा और साथ लगते स्थल को भव्य रूप से सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सुखमनी सोसायटी सेवा दल नाहन, गुरु तेग बहादुर सेवा सोसायटी नाहन, चढ़दी कला सेवा जत्था नाहन के विशेष सहयोग से शहीदी दिवस मनाया गया। सुबह 9:30 बजे से रागी जत्थों द्वारा संगतों को निहाल किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भाई जगतार सिंह खालसा, भाई कुलविंद्र सिंह, भाई गाजा सिंह, बाबा प्यारा सिंह, भाई हरप्रीत सिंह, अनहद वाणी जत्था, भाई गुरमीत सिंह संगत को निहाल किया। इस दौरान अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें हजारों संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें