विद्युत उपमंडल नाहन के अंतर्गत नया बाजार क्षेत्र में गुरुवार को खराब मौसम के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। दोपहर बाद हल्की बारिश के बीच कर्मचारियों ने विद्युत लाइनों में आई खराबी को दूर करने के लिए तार बदलने सहित अन्य फॉल्ट को ठीक किया। मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद कर्मचारियों ने कार्य को बीच में नहीं छोड़ा और पूरी मुस्तैदी के साथ मरम्मत कार्य जारी रखा। कर्मचारियों ने जोखिम के बीच कार्य करते हुए खराब तारों को बदला और अन्य तकनीकी खामियों को दूर किया। इसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।