फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मोगीनंद स्कूल में वीआर और कंप्यूटर प्रयोग शुरू, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली ने किया शुभारंभ

Krishan Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 05:38 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में कंप्यूटर और आभासी वास्तविकता प्रयोगशाला (वीआर) सुविधा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर हिमेंद्र बाली ने किया। कंप्यूटर प्रयोगशाला में 7 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि यह कंप्यूटर ब्लू स्टार कंपनी की ओर से विद्यालय के लिए प्रदान किए गए हैं। शैक्षणिक सुविधा के साथ-साथ बच्चे अब तकनीकी शिक्षा में भी निपुण होंगे। इससे पहले स्कूल में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति और रोड सेफ्टी क्लब की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर हिमेंद्र बाली ने की। इस दौरान नशे का शिकार होने से बचने और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले उपायों पर मंथन किया गया। उपनिदेशक ने बच्चों के कौशल और व्यक्तित्व विकास को लेकर भी मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी रेखा ठाकुर, यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति शालिनी अग्रवाल, नशीली दवाओं के दुरुपयोग समिति प्रभारी रेखा, वीआर प्रयोगशाला प्रभारी सोनिया अग्रवाल, कंप्यूटर प्रभारी वंदना के अलावा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें