फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: चार लेबर कोर्ड के खिलाफ नाहन में निकाली रोष रैली

केंद्रीय श्रम संगठन (सीटू) और संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत सरकार द्वारा अधिसूचित चार लेबर कोड के खिलाफ मुख्यालय नाहन में जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल श्रमिकों, किसानों और दूसरे कर्मचारियों ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तनवर के नेतृत्व में नाहन बस अड्डे से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तनवर ने उपायुक्त कार्यालय पर हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ 26 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। डॉ. कुलदीप तनवर ने चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी व अमीर परस्त करार दिया है। उन्होंने इन लेबर कोड को तुरंत निरस्त करने की मांग की है। इस अवसर पर सतपाल मान, राजेंद्र ठाकुर, आशीष कुमार, संतोष कपूर समेत करीब दो सौ प्रदर्शनकारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें