फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सरकारी भूमि से बेदखली के विरोध में ददाहू में किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 03:57 PM IST

अखिल भारतीय किसान सभा की जिला इकाई ने किसानों की सरकारी भूमि से बेहदखली के विरोध में बुधवार को ददाहू में प्रदर्शन किया। साथ ही एक ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा। किसान सभा के जिला अध्यक्ष सतपाल मान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में किसानों ने कहा कि भूमि सुधार कानून का पूर्ण क्रियान्वयन करके उनकी आजीविका से जुड़े अधिकारों की रक्षा की जाए। सभी किसानों को पांच बीघा भूमि सुनिश्चित की जाए ताकि वह अपनी आजीविका आसानी से चला सके और भूमि सुधार से संबंधित सभी कानून को किसानों के हित में लागू किया जाए। किसानों ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) की गारंटी सुनिश्चित की जाने की भी मांग की। किसानों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने व बिजली के निजीकरण को तुरंत वापस लेने, किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ओर से की जा रही लूटपाट पर अंकुश लगाने का भी आग्रह किया। इस मौके पर संतोष कपूर, अमिता चौहान, मोहन पाल, मनीष, पुरान चंद, शमशेर अली, राकेश रमौल, किशन सिंह, पदम सिंह, प्रीतम सिंह, प्रेमपाल, रूपलाल, बलबीर ठाकुर व सुरेंद्र सिंह सहित किसान सभा से जुड़े अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें