फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: युवा नेतृत्व को मिल रही नई दिशा, लीडरशिप बूटकैंप में करियर और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण

मेरा युवा भारत (MY Bharat) जिला सिरमौर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आवासीय लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं को नेतृत्व कौशल, करियर मार्गदर्शन और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण सत्रों और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा आइकॉन शिवम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने युवा संसद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रभावी नेतृत्व, संवाद कौशल और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की नेतृत्व क्षमता को विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद प्रो. विनोद ने करियर रेडीनेस और करियर गाइडेंस विषय पर सत्र आयोजित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को रोजगार, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यूको बैंक की सहायक प्रबंधक सुखप्रीत कौर ने डिजिटल बैंकिंग, केवाईसी, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। दिनभर चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने नेतृत्व विकास, प्रभावी संचार, टीम निर्माण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। समूह चर्चा और टीम-बिल्डिंग अभ्यासों के माध्यम से युवाओं ने सहयोग, अनुशासन, निर्णय क्षमता और नेतृत्व के व्यावहारिक पहलुओं को समझा। जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक रीता देवी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें