फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: मोहम्मद रफी नाहन की मस्जिद हरिपुर मोहल्ला के मोहतमिम नियुक्त

Krishan Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 11:01 AM IST

नाहन की मस्जिद हरिपुर मोहल्ला के मोहतमिम के चुनाव रविवार को अंजुमन इस्लामिया नाहन के कार्यालय में आयोजित हुए। इस चुनाव में दो लोगों ने मोहतमिम के लिए दावेदारी पेश की हुई थी। चुनाव के दिन इन दो उम्मीदवारों में से एक जकी अंसारी ने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए दूसरे उम्मीदवार मोहम्मद रफी के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष मुबारिक अली और सदस्यों के पास एक ही उम्मीदवार शेष रह गया। इसके चलते चुनाव ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष ने दूसरे सदस्यों के साथ आपसी विचार-विमर्श करने के बाद अंजुमन इस्लामिया को संविधान के अनुसार मोहम्मद रफी को विजयी घोषित कर मोहतमिम का नियुक्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मन्नवर उर्फ बॉबी अहमद ने मोहम्मद रफी को विजयी घोषित करते हुए उनको मस्जिद हरिपुर मोहल्ला का मोहतमिम घोषित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके बाद मोहम्मद रफी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर मोहम्मद रफी का स्वागत किया। बता दें इस चुनाव को लेकर 14 अगस्त को चुनाव ट्रिब्यूनल घोषित किया गया था। चुनाव सही और निष्पक्ष ढंग से हों इसके लिए अखबारों और सोशल मीडिया पर तो प्रचार-प्रसार किया ही गया, मस्जिद के नोटिस बोर्ड पर भी इसकी सूचना चस्पां की गई थी। अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मन्नवर उर्फ बॉबी अहमद ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया के संविधान के मुताबिक यह प्रक्रिया अपनाई गई है। आज से मोहम्मद रफी ही हरिपुर मोहल्ला मस्जिद के नए मोहतमिम होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें