फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: नाहन के अपरस्ट्रीट मार्ग से वरिष्ठजनों का आना-जाना हुआ मुश्किल

Krishan Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 06:11 PM IST

नाहन के अपरस्ट्रीट मार्ग से गुजरना वरिष्ठ नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन गया। यहां पर कुत्ते और बंदर वरिष्ठजनों को खाने को पड़ रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि तहसील के लिए वह किसी काम से यहां पर आए थे, जब भी आए अपरस्ट्रीट मार्ग पर कुत्ते और बंदर खाने को पड़ गए। उन्होंने कहा इस मार्ग पर दो खंडहर मकान भी हादसे को न्योता रहे हैं। लकड़ी का यह मकान आधा हवा में तैर रहा है। कभी भी यह मकान हवा के झोंके के साथ नीचे गिरकर सड़क से गुजर रहे लोगों को जख्मी कर सकता है, बड़ा हादसा भी पेश आ सकता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें