फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन समेत मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Krishan Singh Updated Sat, 03 Jan 2026 03:24 PM IST

जिला मुख्यालय नाहन समेत मैदान इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और देर शाम शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता कम हो रही है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी और अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजारों, बस अड्डों और रिहायशी इलाकों में लोग आग सेंकते नजर आ रहे हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंड से बचाव करने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें