नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर दोसड़का के पास सड़क के किनारे कचरा और प्लास्टिक फेंके जाने से गंदगी फैल रही है। यहां पर प्लास्टिक की थैलियां, खाने-पीने का कचरा और अन्य अपशिष्ट फेंके जा रहे हैं, जिससे एनएच की सुंदरता और स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे के ढेर में पशु और बंदर मुंह मार रहे हैं। वहीं यह कचरा सड़क की पानी की निकासी में है। बारिश होने पर यह बहकर साथ लगते गांव में लोगों की जमीनों तक पहुंचेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कूड़ा गिराने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।