फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सीपीआईएम 10 अगस्त को देश भर में करेगा जेल भरो आंदोलन

सुभाष चंद्र Updated Fri, 03 Jul 2026 04:37 PM IST

नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को देश के हर राज्य और जिला में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने कहा कि इस आंदोलन में देश के हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। डॉ. कुलदीप तनवर ने कहा कि इससे पहले दिल्ली में 29 जुलाई को जितने भी जनवादी संगठन हैं, उनकी बैठक होगी। इसके बाद 10 अगस्त को केंद्र सरकार की किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के हर जिले में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी और अपनी गिरफ्तारियां देंगी। उन्होंने कहा कि इस सफल बनाने के लिए सीपीआईएम हर जिला में बैठकें आयोजित कर रही है और एक महीने के अंदर इसकी प्रभारी योजना तैयार कर लेगी। इस मौके पर राजेंद्र ठाकुर, आशीष कुमार, सतपाल मान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें