फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: गलती से बैटरी का पानी पीने से गंभीर रूप से बीमार हुई ज्योति, 4 और 5 जुलाई को सोलन से राजगढ़ तक होगी चैरिटी रन

गलती से बैटरी का पानी (एसिड) पीने के कारण गंभीर रूप से बीमार हुई राजगढ़ की बेटी ज्योति के इलाज के लिए अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक वीरेंद्र सिंह आगे आए हैं। उन्होंने नाहन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में समाज से ज्योति की मदद के लिए सहयोग की भावुक अपील की। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसिड पीने से ज्योति के गले में गंभीर संक्रमण हो गया है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसके इलाज और ऑपरेशन पर करीब 15 लाख रुपये का खर्च आएगा, लेकिन परिवार इतनी बड़ी राशि जुटाने में सक्षम नहीं है। ज्योति के इलाज के लिए सिरमौर कल्याण मंच सोलन और राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन ज्योति बहन को बचाना’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लोगों से आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए विशेष चैरिटी रन आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को सुबह 10 बजे सोलन में चैरिटी रन का आयोजन होगा। इसके बाद 5 जुलाई को सुबह 10 बजे वह सोलन से राजगढ़ तक दौड़ लगाएंगे और रास्ते में लोगों को इस मुहिम से जोड़कर बेटी ज्योति के इलाज के लिए सहयोग जुटाने का प्रयास करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक होनहार बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। ऐसे समय में समाज के हर वर्ग को आगे आकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देना चाहिए, ताकि समय रहते ज्योति का इलाज संभव हो सके और उसे नया जीवन मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें